धनबाद, जनवरी 23 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ स्थित कतरास क्लब में गुरुवार को खदान सुरक्षा को लेकर सेमिनार हुआ। अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में खदानों में काम करने वाले श्रमिकों, सुपरवाइजरों व संबंधित कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना व लापरवाही से होने वाली गंभीर परिणामों से अवगत कराना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षा की अनदेखी करने से होने वाले नुकसान को दर्शाया गया। वहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से स्लाइड्स व वीडियो क्लिप्स के जरिए बीते वर्षों में भारत के विभिन्न कोयला खदानों में हुई दुर्घटनाओं की तस्वीरें, वीडियो व आंकड़े दिखाए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से सुरक्षा शपथ दिलाई गई व कुछ उत्कृष्ट श्रमिकों टीमों को पुरस्कार भी दिए गए। मौके पर कतरास क्षेत्र के एजीएम मणिकांत पांडेय,...