धनबाद, मार्च 21 -- कतरास, प्रतिनिधि। राजगंज-महुदा फोरलेन सड़क पर कतरास कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार संख्या जेएच 10 बीएक्स 4939 शुक्रवार की देर शाम अचानक पलट गयी। दुर्घटना में चालक बाल बाल बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को कार से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कतरास पुलिस ने चालक युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार अंसतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराया। जिसके बाद पलटी मारते हुए सड़क के दूसरे लेन पर जाकर सीधा हो गया। दुर्घटना के दौरान कार का एयर बैग खुल जाने के कारण युवक की जान बच गयी। पुलिस ने उक्त दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.