धनबाद, मार्च 16 -- कतरास, प्रतिनिधि। धनबाद के उपविकास आयुक्त सन्नी राज और नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने रविवार को कतरास स्थित सूर्य मंदिर परिसर के समीप कतरी नदी छठ घाट और मां लिलोरी मंदिर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कतरी नदी व उसके आसपास फैली गंदगी का जायजा लिया और स्थिति को अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड किया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपविकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर जलाशयों के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत विभिन्न नदियों और जल स्रोतों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नदी और घाटों की नियमित सफाई के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन कर योजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.