धनबाद, अप्रैल 4 -- कतरास। शुक्रवार को वार्ड एक की पार्षद डॉ मधुमाला को बाघमारा विधायक प्रतिनिधि व छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह ने कतरासगढ़ कॉलेज परिसर में सफाई, डस्टबिन और लाइट व्यवस्था के लिए आवेदन दिया। कॉलेज में गंदगी, डस्टबिन की कमी और पर्याप्त प्रकाश नहीं होने से छात्रों को परेशानी हो रही है। पार्षद डॉ. मधुमाला ने जल्द व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया, जिससे छात्रों व स्थानीय लोगों में खुशी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...