बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- कतरीसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के कतरपुर प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को तिथि भोज का आयोजन किया गया। एचएम धीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में सामाजिक समरसता की भावना को जागृत करना और सामूहिक परिवारों की महत्ता को रेखांकित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्याह्न भोजन योजना के प्रखंड साधन सेवी संतोष कुमार उपस्थित रहे। वहीं, विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य रीना देवी, सचिव किरण देवी एवं अन्य सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नियमित मेनू से हटकर बच्चों को पोषणयुक्त भोजन थाली में परोसा गया। मौके पर संतोष कुमार, अजय प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद सिन्हा, रेखा कुमारी, निशा कुमारी, सरोज देवी, विद्या देवी, शशि रंजन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...