समस्तीपुर, जून 15 -- सरायरंजन। पटना - पूर्णिया एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने भारी विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप पहले यह रोड कमरा चौड़ के रास्ते से गुज़र रहा था मग़र किसी खास लोगों को लाभ पहुंचाने के कारण हम ग़रीब लोगों का घर उजड़ रहा है। इस सड़क में बदलाव नहीं किया गया तो हम लोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। बताया जा रहा है कि इस सड़क के नक्शे में कॉलेज के आ जाने से छात्रों में भी आक्रोश देखा गया। लोगों ने कहा कि सरायरंजन का यह कॉलेज हमारे सरायरंजन की धरोहर है। पूरे सरायरंजन के अलावा सरायरंजन के आस पास के लाखों छात्र छात्राओं के भविष्य बनाया जाता है मगर स्थानीय विधायक और सांसद को इसकी तनिक भी चिन्ता नहीं है। वहीं क्षेत्र में सैकड़ों लोगों के घर भी बर्बाद होगा। विरोध जताने वालों में पप्पू साह,किशोरी,महतो,अजय,महतो,किशोरी प्रस...