समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- खानपुर। पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग गांवों में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि दिलीप महतो को थाना क्षेत्र के बाबन घाट गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह एक मामले का फरारी वारंटी था। वहीं मुर्गिया चक गांव से अरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- घटहो व मुसरीघरारी से दो युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...