पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। पूरनपुर ब्लाक के अंर्तगत कलीनगर तहसील में हादसा हो गया। बुधवार की सुबह थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बंगला में परिवार के लिए सब्जी बन रही थी। अरविंद की तीन वर्षीय पुत्री दिपांशी घर में ही खेल रही थी। पास में ही चूल्हे पर कढ़ाई में सब्जी बनाते वक्त उसका पैर फिसल गया। अचानक खेलते समय बच्ची कढ़ाई में गिर कर झुलस गई। परिजनों ने झुलसी बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सांस की नली में दूध अटकने से बिगड़ी बच्ची की हालत, नाजुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...