पूर्णिया, जनवरी 6 -- मीरगंज, एक संवाददाता। कडाके की ठंढ का कहर लगातार जारी है। लगातार चल रहे पछुआ हवा के साथ कनकनी ने लोगों के जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। दिन हो या रात लोग कपकपा देने वाली ठंढ से सभी परेशान हैं। शाम होते ही बाजारों मे सन्नाटा छा जाता है। दिन में भी बाजारों में चहल पहल कम हो गयी है । अत्यधिक ठंढ से खासकर बच्चे और बूढ़े सर्दी, खांसी, बुखार, कोल्ड डायरिया आदि रोगों के चपेट में आने से परेशान हैं। लोग दिन में भी अपने घरों में दुबके रहने को विवश हैं। आवश्यक कार्यों से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। लोगों की दिनचर्या बिगड़ गयी है। फसलों पर पाला का प्रकोप बढ़ने से किसानों की बैचेनी बढ गयी है। रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले गरीब मजदूरों को काम नहीं मिलने से समस्या उत्पन्न हो गयी है। फिलहाल कडाके की ठंढ से राहत मिलती नजर नहीं आ ...