बदायूं, जुलाई 4 -- बदायूं। प्रथम पाली की यूपी टीईटी लिखित परीक्षा तीसरे दौर शुरू हो गई है।प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की गेंट पर कड़ी तलाशी ली गई।इसके बाद ही उन्हें कक्ष के अंदर जाने दिया गया। परीक्षा के आखिरी दिन आज केन्द्रों पर ज्यादा सख्ती है। यूपी टीईटी लिखित परीक्षा के लिये राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, दास कॉलेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, इस्लामियां इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज बदायूं, एसके इंटर कॉलेज ए और बी के अलावा उझानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच टीईटी, अंतिम दिन 20 केंद्रों पर जांच क...