बलिया, मार्च 9 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन (रसड़ा) का चुनाव सोमवार को हुआ। कड़े मुकाबला में अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार तिवारी को दो मतों से पराजित किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।चुनाव अधिकारी उदय नारायण सिंह व उनके सहयोगी विपिन चंद्र श्रीवास्तव, भुवनेश्वर उपाध्याय, अमर बहादुर सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में कुल 126 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के प्रमोद कुमार सिंह को 64 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी संजय कुमार तिवारी को 62 मत हासिल हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्रनाथ निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद पर अमरजीत...