हापुड़, जनवरी 22 -- हापुड़ जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के ग्राउंड पर अंडर-19 क्रिकेट लीग में गुरूवार को गौतमबुद्ध नगर और हापुड़ के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन अंतिम ओवर में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ़ द मैच राघव चोपड़ा रहे। गौतमबुद्ध नगर ने पहले टॉस कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हापुड़ की तरफ से ओपनिंग में आए श्रेष्ठ कसाना और आदित्य सिसोदिया ने टीम को बहुत अच्छी शुरुआत दी, श्रेष्ठ कसाना ने 63 बॉल में 63 रन बनाए, आदित्य सिसोदिया ने 109 बॉल में 183 रन की शानदार पारी खेली और अंकित सहवाग ने 16 बॉल में 21 रन बनाए। इस प्रकार हापुड़ की टीम ने 35 ओवर में 306 रन बनाए। वहीं, गौतमबुद्ध नगर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए करण शर्मा ने चार विकेट लिए...