पलामू, फरवरी 28 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर परिषद के 23 फरवरी को हुए निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को तीन राउंड में पूरी हुई। कड़े मुकाबले के बीच पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा की बहू गीता देवी ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। शुक्रवार रात लगभग 8 बजे निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने गीता देवी को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। मतगणना के पहले और दूसरे राउंड में गीता देवी लगातार पिछड़ती रही और पांचवें स्थान के आसपास बनी हुई थीं। तीसरे और अंतिम राउंड में उन्होंने अप्रत्याशित छलांग लगाते हुए नगर परिषद मुख्यालय क्षेत्र के वार्ड 15 से 20 तक भारी बढ़त बना ली। इसके बाद हुई रिकाउंटिंग में भी परिणाम उनके पक्ष में रहा और आरओ ने उन्हें अंतिम रूप से विजयी घोषित किया। अंतिम परिणाम के अनुसा...