कड़े फैसले लेने से नहीं हिचकिचाए अजीत अगरकर, बतौर चीफ सिलेक्टर भारतीय क्रिकेट को दिलाई नई दिशा
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- भारतीय क्रिकेट में अब तक खिलाड़ियों के संन्यास, कप्तानी छोड़ने और कोच के पद से हटने की खबरें चर्चा में रहती थी लेकिन हाल ही में अजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता के पद छोड़ने या बने रहने की काफी बातें हो रही है। बतौर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल शानदार रहा है। उन्होंने जुलाई 2023 में चेतन शर्मा की जगह ली थी और तब से अब तक वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों को चुनने वाली चयन समिति के मुखिया रहे हैं। अगरकर ने बुधवार को मौजूदा कार्यकाल की आखिरी चयन बैठक में हिस्सा लिया था। उनका कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए फिटनेस और कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर अगरकर और बीसीसीआई के बीच मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं। इंग्लैंड दौरे की समीक्षा बैठक में अगरकर की गैरमौजूदगी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.