गौरीगंज, जून 30 -- अमेठी। संवाददाता। अयोध्या जाने से रोकने के लिए पुलिस की ओर से रात से ही कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह पुलिस के कड़े पहरे को चकमा देकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए। तीनों नेताओं का मंगलवार को रामलला के दर्शन का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। कांग्रेस कार्यालय स्थित सांसद आवास सहित अन्य स्थानों पर रात से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था और नेताओं की आवाजाही पर नजर रखी जा रही थी। इसके बावजूद सांसद किशोरी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अयोध्या के लिए निकल गए。 यह भी पढ़ें- राम मंदिर जाने से पहले अजय राय गिरफ्तार! होटल से उठा ले गई पुलिस, पत्नी ने जताई चिं...