सिद्धार्थ, मार्च 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद के तीनों केंद्रों पर सीसी कैमरों की निगरानी में कॉपियों की जांच का कार्य जारी है। तमाम निर्देशों के बाद भी बड़ी संख्या में परीक्षकों की अनुपस्थिति के कारण कार्य की रफ्तार काफी धीमी पड़ रही है। जिले में 338848 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए प्राप्त हुई हैं, जिनमें से रविवार को 39253 कॉपियों का ही मूल्यांकन हो सका। सबसे बड़ी समस्या परीक्षकों की अनुपस्थिति रही, जहां कुल 943 परीक्षक ड्यूटी से नदारद पाए गए। अब तक 119072 कॉपियां जांची जा चुकी हैं, इनमें हाईस्कूल की 84059 व इंटरमीडिएट की 35013 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।डीआईओएस ने बताया कि शिवपति इंटर कॉलेज, शोहरतगढ़ में हाईस्कूल की 110983 कॉपियों के सापेक्ष रविवार को 14338 उत्तर पुस्त...