हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2025 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सदर क्षेत्र के कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई परीक्षापरीक्षा के लिए प्रशासन के इंतजाम परीक्षा को कदाचारमुक्त और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रही। केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश...