गढ़वा, मई 29 -- भंडरिया। प्रखंड के मदगड़ी(क) गांव में गंगा दशहरा के मौके पर जुलूस निकाली गई। जुलूस करचाली, कंजिया जमौती होते हुए चिरैयांटांड़ तक गई। जुलूस में महावीर झंडा लिए सभी जय श्री राम का उद्घोष कर रहे थे। जगह-जगह पर रुक कर पूजा पाठ की जा रही थी। जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर नजर बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों का इंतजाम किया गया था। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, रंका, भंडरिया अंचल पदाधिकारी राकेश भूषण सिंह, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पासवान, एएसआई किशोर कुमार सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान और ग्रामीण शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...