गाजीपुर, मई 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 मई को 21 केंद्रों पर करायी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है। यह परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर हर बिंदुओं को दुरुस्त करने के लिए सबंधित प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है। इसमें 8760 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक भी लगाए गए हैं। गाजीपुर में 21 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 21 केंद्र व्यवस्थापक (परीक्षा केंद्र)...