मधुबनी, मार्च 18 -- बेनीपट्रटी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी के करहरा पंचायत पैक्स के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। 51.61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया। कड़ी प्रशासनिक व्यवस्थ के बीच सुबह सात बजे से तीन मतदान केंद्रों पर मतदान का कार्य आरंभ किया गया। एक ही परिसर में तीनों मतदान केंद्र रहने से प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चुस्त किया गया था। करहरा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के छह पदों के लिए मतदान कराया गया। तीन बूथों पर 1494 मतदाता थे जिनमें 771 मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया। एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय स्वयं बूथों पर पहुंचकर चल रहे मतदान कार्यों का निरीक्षण किया। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह लगातार विधि व्यवस्था को लेकर गश्त लगाते रहे। आरओ सह बीडीओ महेश्वर पंडित ने बताया कि संध्या सात बजे के बाद टीपीस...