लखनऊ, मार्च 3 -- लखनऊ। संवाददाता कृष्णानगर के बिरगवां में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई 12 वर्षीय छात्र उनैज खान की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को गमगीन माहौल और भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच उनैज के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनैज के घर पहुंचे मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कड़ा रुख अपनाया। सांसद ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की गई तो वे परिवार के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। कृष्णानगर पुलिस ने इस मामले में मृतक के सहपाठी, उसके माता-पिता और अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उ...