अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को डबल लॉक सेफ में रखा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्रों और अन्य परीक्षा सामग्री रखने के लिए कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सेफ की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सेफ में लगने वाले दो तालों में से एक चाभी आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। दूसरे ताले की चाबी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। दोनों की सहमति व मौजूदगी में ही सेफ खोली जाएगी। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। जिले में 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 51049 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस डॉ.प्रवेश कुमार के मुताबिक बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासनिक और विभागीय स्तर से तैयारी लगभग पूरीकी जा चुकी है। केंद्रों पर प्रश्न पत्र रखने के लिए डबल लॉक लोहे की मजबूत अलमीरा रहें...