कड़ी सुरक्षा में निकाला गया जुलूस-ए-गौसिया
पीलीभीत, सितम्बर 25 -- पीलीभीत। शहर के मोहल्ला भूरे खां से गुरूवार सुबह 11 बजे जुलूस ए गौसिया शहर काजी मौलाना जरताब रजा खां हशमती की सरपरस्ती में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाला गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस हशमत नगर में समाप्त हुआ। दरगाह आस्तान ए हशमतियां से प्रारंभ होकर जुलूस बेलों वाला चौराहा, कमल्ले चौराहा, छोटी मार्केट, लाल रोड, छिपियान मस्जिद चौराहा, मोहल्ला पकड़िया, पंजाबियान आदि क्षेत्रों में भ्रमण करता हुआ वापस हशमत नगर में समाप्त हुआ। हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी गौस-ए-आजम की याद में आयोजित इस जुलूस में हजारों अकीदतमंदों ने शामिल होकर मिल्लत और भाईचारे का संदेश दिया। पूर्व में हुए विवादों को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जुलूस के दौरान जगह-जगह लंगर का आयोजन हुआ और गौस पाक के नारे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.