गंगापार, मार्च 26 -- रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाले भव्य जुलूस और मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। लालगोपालगंज क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए इस बार व्यापक स्तर पर पुलिस व्यवस्था की गई है। प्रमुख चौराहों, तिराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन द्वारा जारी ड्यूटी सूची के अनुसार इब्राहिमपुर तिराहा (यादव होटल), पुलिस बूथ तिराहा, बरौधा रोड डाइवर्जन (मुख्य हाईवे), पलयें मोड़, निंदूरा मोड़ (जेठवारा मार्ग), चैनी पुरवा कट, कर्बला तिराहा, सरस्वती गार्डन, काली माता मंदिर, हनुमान मंदिर के पास स्थित पुरस्कार वितरण स्थल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा झूला ग्राउंड,...