शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की परीक्षा सोमवार को तीसरे दिन शहर के 13 केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुबह 9:00 बजे से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू कर दी गई थी। सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बरेली मोड़ पर हेल्प डेस्क काउंटर भी बनाए गए हैं, जहां से परीक्षार्थियों को केंद्रों की जानकारी और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा में दूसरे दिन भी 1445 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों...