मेरठ, जुलाई 9 -- कमिश्नरी कार्यालय के बाहर हुए बवाल, सड़क जाम और बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई सुनवाई लगभग 12:15 बजे तक चली। सुनवाई पूरी होने के बाद एसीजेएम-10 ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। आरोपियों को 10 थानों की भारी पुलिस फोर्स की निगरानी में कोर्ट लाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने अदालत के समक्ष बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन, मुख्य मार्ग जाम करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े तथ्यों को रखा। इस...