गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- -संवेदनशील इलाकों में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हुई, पीएसी व क्यूआरटी भी तैनात रही -सोशल मीडिया पर रही कड़ी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दीगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे। शहर के सभी प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।रमजान, अलविदा जुमा, ईद और नवरात्र के दौरान सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व में पुलिस द्वारा द्वारा पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। इसी क्रम में अलविदा जुमे को लेकर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों और मिश्रित आ...