उरई, मार्च 14 -- उरई, संवाददाता। एसआई भर्ती परीक्षा दो पालियों में शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी में हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 4800 के सापेक्ष 3350 परीक्षार्थी एग्जाम में सम्मिलित हुए जबकि 1450 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से एग्जाम सेंटर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा पहले दिन शनिवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण नकल विहीन पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। परीक्षा के लिए शहर के आचार्य नरेंद्र इंटर कॉलेज उरई, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.