जौनपुर, मई 4 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट रविवार को जिले के 17 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करायी गई। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों में कुछ के चेहरे पर मुस्कान तो कुछ के चेहरे पर थोड़ा तनाव दिखा। छात्रों ने कहा कि जीव विज्ञान से जुड़े सवाल थोड़े आसान थे, लेकिन भौतिकी के सवाल काफी कठिन रहे। समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती रही। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। परीक्षार्थियों को दोपहर डेढ़ बजे तक ही प्रवेश दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान (दो केंद्र), प्रबंध अध्ययन संस्थान, रज्जू भैया संस्थान और बाबा साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र में परीक्षा आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- अधिकतर ने संतुलि...