हापुड़, मार्च 21 -- हापुड़। ईद उल फितर की कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। जनपद में 84 ईदगाह और 456 मस्जिदों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस टीम गश्त पर रही। जनपद को तीन जोन और दस सेक्टर में बांटकर दिनभर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। वहीं खुफिया विभाग की टीम भी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रही। सड़क पर नमाज अता नहीं की गई। ईदगाह पर डीएम और एसपी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। शनिवार को सुबह 8 बजे पर ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई थी। सुबह छह बजे से ही ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात हो गया था। डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह पुलिस व प्रशासन के अफसरों के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस टीम ने गश्त किया। सुरक्षा व्यवस्था में क्यूआरटी और पीएसी के जवान तैना...