कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा
बिजनौर, जून 8 -- बिजनौर। जिले में सोमवार से पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन सुबह नौ बजे से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। निर्धारित समय पर सुबह 10 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। जिले में यह भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। कुल 31,968 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि प्रत्येक पाली में 5,328 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.