रामपुर, मार्च 14 -- जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। सुबह से ही अभ्यार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यार्थियों को परीक्षा के लिए प्रवेश दिया गया। जिले में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 मार्च और 15 मार्च को दो पालियों में (सुबह 10 से 12 और शाम 3 से 5 बजे) होनी है। प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस बार 13 मार्च से 15 मार्च तक रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और महत्वपूर्ण प्वाइंट पर पुलिस की हेल्प डेस्क बनाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.