महाराजगंज, जून 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2025 सोमवार से जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 34,560 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन सुबह की पाली में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, पहचान सत्यापन एवं अन्य सुरक्षा जांच की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर, स्टेटिक व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- आज 12 केंद्रों पर 9984 अभ्यर्थी देंगे उत्त...