बागेश्वर, जून 14 -- देवेंद्र पांड,बागेश्वर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा-2026 रविवार को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए पुलिस ने सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और अन्य वैध पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट व एनालॉग घड़ियां, ईयरबड्स, कैलकुलेटर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहा। केंद्रों के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। नोडल अधिकारी एनएस नबियाल ने बताया कि जिले में 3026 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई यूकेएसएसएससी इनमें से 1719 अभ्यर्थ...