चंदौली, फरवरी 18 -- चंदौली, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से शुरू हो गई। इसके लिए जिले में कुल 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रथम पाली 8:30 से 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 2 से 5:15 बजे तक होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की प्रारम्भिक हिंदी और दूसरी पाली में इंटर की सामान्य हिंदी की परीक्षाएं होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। परीक्षार्थियों की चेकिंग के बाद परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। वहीं जोनल अधिकारी चक्रमण करते नजर आए। जिले के इन केंद्रों पर कुल 63755 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 31715 परीक्षा हैं। इसमें बालक 15833 और बालिका 15882 परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 32040 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इसमें बालक 17160 एवं...