मिर्जापुर, जुलाई 3 -- मिर्जापुर,संवाददाता। उत्तरप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)शुक्रवार को दूसरे दिन जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई। केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों का आइरिश,बॉयोमेट्रिक,ई-केवाईसी और मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। तलाश के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लंबी लाइन लगी रही। शुक्रवार को प्रथम पाली में सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक अपर प्राइमरी के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। जबकि द्वितीय पाली में प्राइमरी के अभ्यर्थियों की यूपीटीईटी होगी। इस तरह शनिवार को सुबह प्रथम पाली में भी प्राइमरी स्तर की परीक्षा ली जाएगा। इस प्रकार कुल तीन दिन में तीन पाली अपर प्राइमरी और दो पाली में प्राइमरी स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा होगा। यह भी पढ़ें- ...