सहारनपुर, मई 10 -- बड़गांव। कस्बे में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाई गई। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य, साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। गांव शिमलाना और मिर्जापुर में भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षत्रिय समाज के युवाओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को गंगाजल व दूध से स्नान कराया। इसके बाद क्षत्रिय महासभा के नाथी सिंह पुंडीर, ग्राम प्रधानपति शिवकुमार राणा, पूर्व प्रधान कालूराम, भाकिमसं जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह और जिपंस अरविंद राणा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- क्षत्रिय समाज ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती नानौता से बाइक रैली के साथ पहुंचे भाजप...