प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार की सुबह दस बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। प्रयागराज में कुल 42 केंद्रों पर पहली पाली में 16466 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जबकि, तीन दिवसीय परीक्षा में करीब 98 हजार से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। आलाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों व अधिनस्थों को नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी।सभी केंद्रों पर सुबह दस बजे से प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्र पर त्रिस्तरीय जांच की व्यवस्था देखने को मिली। यह भी पढ़ें- कांस्टेबल भर्ती : कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 33288 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा अभ्यर्थियों को गेट पर ही आधार कार्ड व प्रा...