चंदौली, जनवरी 27 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र में मां सरस्वती पूजनोत्सव के बाद सोमवार को मूर्तियों का विसर्जन धूमधाम से हुआ। चहनियां और खण्डवारी में मां के जयकारे के साथ क्षेत्र गुंजायमान रहा। मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चहनियां सहित खण्डवारी, मारूफपुर, टाण्डा, रामगढ़, पपौरा, बलुआ आदि गांवो में तीन दिवसीय सरस्वती पूजनोत्सव का भक्तिमय रहा। जगह-जगह पंडालों में तीन तक भजन कीर्तन का आयोजन होता रहा। सोमवार को धूमधाम से मूर्तियों का विसर्जन किया। चहनियां चौराहे से सकलडीहा, धानापुर, सैदपुर मार्ग से आने वाली दर्जनों मूर्तियों भी सोनहुला तालाब में गाजे, बाजे और डीजे के साथ विसर्जित हुई। इस दौरान सन्नी देवल चौहान, महिमा यादव, आशीष चौहान, गंगाधर, भोला यादव, गोलू यादव, नीरज चौहान, राजू चौहान, प्रिंस, आयुष, अभिषेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.