कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन 18 केंद्रों पर हुई यूपीटीईटी परीक्षा
मिर्जापुर, जुलाई 4 -- मिर्जापुर,संवाददाता। उत्तरप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)शुक्रवार को दूसरे दिन शुक्रवार को जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम पाली की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में 9:30 से 12 बजे तक अपर प्राइमरी और दूसरी पाली में प्राइमरी शिक्षक बनने की हसरत दिल में संजोये अभ्यर्थियों ने दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक ओएमआर सीट पर प्रश्नों को हल करने में अपनी गणित,विज्ञान और हिन्दी के ज्ञान का प्रदर्शन किया। दोनों पालियों की परीक्षा में 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 14784 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें 14059 अभ्यर्थियों ने अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर इम्तिहान दिया। जबकि 725 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थत रहे। केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों का आइरिश,बॉयोमेट्रिक,ई-केवाईसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.