सिमडेगा, फरवरी 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले के तीन केन्‍द्रों में सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से शुरु हुई। सीबीएसई मैट्रिक में पहले दिन गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। सीबीएसई मैट्रिक परिक्षा को लेकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। समय से पहले बच्चे परीक्षा केंद्रों में पहुंचने लगे थे। तय समय पर जांच कर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करवाया गई। सीबीएसई के जिला कॉडिनेटर सुजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले आठ स्कूलो के करीब आठ सौ छात्र परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के तीन स्कूलो में सेंटर बनाया गया है। जिसमें डीएवी स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय और संत जॉन्स स्कूल शामिल है। परीक्षा को सफल बनाने के लिए सभी केन्‍द्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। वहीं केन्‍द्राधिक्षक एवं वी...