कड़ी सुरक्षा के बीच तीन केंद्रों में हुईं नीट-यूजी पुनर्परीक्षा
बांदा, जून 21 -- बांदा। जनपद में नीट-यूजी-2026 पुनर्परीक्षा गुरुवार को तीन केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच एक पाली में कराई गई। तीनों केंद्रों में गेट पर अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय सघन तलाशी ली गई। दो बजे केंद्रों के गेट बंद कर बाहर पीएसी और पुलिस के अधिकारी सुरक्षा कर्मियों के साथ पहरा देते रहे। परीक्षा में पंजीकृत 1961 परीक्षार्थियों में 154 अनुपस्थित रहे। जबकि 1817 अभ्यर्थियों ने पेपर दिए। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीषण गर्मी के बीच अभिभावक छांव व ठंडा पानी तलाशते रहे। कुछ परीक्षार्थी गलती से दूसरे केंद्र में पहुंच गए, जानकारी होने पर तुरंत वहां से भागकर परीक्षा देने पहुंचे। पुनर्परीक्षा देने आए कई अभ्यर्थियों ने कहा कि केंद्रों में ऐसी ही सुरक्षा व्यवस्था पहले वाले एक्जाम में होती तो शाद फिर पेपर देने न आना पड़ता。 यह भी पढ़ें- नीट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.