मिर्जापुर, जून 22 -- मिर्जापुर,संवाददाता जिले के पांच केंद्रों पर रविवार दोबारा नीट कराया गया। छात्र-छात्राओं की गेट पर तलाशी लेने के परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश दिया गया। इलेक्ट्रानिक डिवाइस एवं अन्य उपकरणों की चेकिंग के लिए मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। परीक्षा केंद्र के दो सौ मीटर परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बंद करा दी गयी थी। डीएम और एसपी ने विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया। प्रवेश परीक्षा में 2653 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था, लेकिन 176 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी/केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल डा. अजय सिंह ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न होने पर आभार जताया। वे सुबह से ही परीक्षा केंद्रों की निगरानी में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- सीसीटीवी, जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन और वीडियो रिकॉर्डिंग से रही निगरानी जिले में नीट क...