कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर पर्षद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा और नगर पंचायत डोमचांच की मतगणना 27 फरवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच बागीटांड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाये गए मतगणना हॉल में होगी। तीनों स्थानों में हुए चुनाव का बैलेट बॉक्स के लिए बनाया गया स्ट्रांग रूम में दो लेयर की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं। स्ट्रांग रूम की निगरानी पुलिस सुरक्षा के अलावे सीसीटीवी कैमरे के जरिये भी किया जा रहा है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए नगर पर्षद झुमरी तिलैया में 17 टेबल लगाये जायेंगे। कोडरमा नगर पंचायत के लिए 12 टेबुल और डोमचांच नगर पंचायत में मतगणना के लिए 11 टेबुल लगाये जायेंगे। एक टेबुल पर मतगणना के लिए तीन कर्मचारी होंगे, जिसमें एक सुपरवाइजर व दो सहायक शामिल होंगे। वहीं मतगणना कार्य में लगने वाल...