मेरठ, मार्च 20 -- जिलेभर में अलविदा जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। शहर के 18 ईदगाह और 375 मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज की। नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुबह से ही सभी प्रमुख इबादतगाहों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में नमाज से पहले पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जामा मस्जिदों और प्रमुख नमाज स्थलों पर पुलिस, आरएएफ और क्यूआरटी के जवानों की तैनाती रही। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।वर्जन....शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ी गई। आज ईद पर पूरी तरह से व्यवस्था को कड़े करने के लिए आदेश दिए गए है। सीओ के साथ सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। - अविनाश पांडेय, एसएसपीईद को लेकर सख्ती, सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.