बेगुसराय, फरवरी 17 -- बेगूसराय। सीबीएसई की ओर से दसवीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। बेगूसराय जिले में दसवीं में 5200 व बारहवीं में 1900 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। बेगूसराय जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बेगूसराय शहर में बनाये गये परीक्षा केंद्र में बीआरडीएवी, डीएवी इटवा, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, रिवर वैली स्कूल, केंद्रीय विद्यालय आईओसी, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर आदि शामिल है। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। यहां डीपीएस महमदपुर व सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन मैथेमेटिक्स बेसिक व मैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड की परीक्षा हुई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.