गिरडीह, अप्रैल 24 -- सरिया, प्रतिनिधि। गुरुवार को सरिया कॉलेज सरिया में करियर काउंसिलिंग सेल की ओर से छात्रों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल ने की। डॉ संतोष कुमार लाल ने सबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी देना एवं उन्हें सही दिशा व मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सरिया बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के महत्व के बारे में विस्तार से बतलाया। यह भी पढ़ें- निष्ठा और निरंतरता से मिलती है मंजिल : डा.गर्ग उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग एवं शिक्षक नियुक्ति में उ...