दुमका, अप्रैल 18 -- सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में शनिवार को प्रेरणादायक अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा सुदीपा दत्ता के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल करने वाली सुदीपा दत्ता शामिल हुईं। सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी परीक्षा में 41वां रैंक प्राप्त कर प्रशिक्षु आईएएस बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने वर्ष 2019 में इसी विद्यालय से अपनी पढ़ाई पूर्ण की थी। इस सम्मान समारोह में सुदीपा दत्ता अपने पिता एवं बहन के साथ उपस्थित हुईं। मौके पर विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, निर्देशिका सुनीता मुखर्जी, प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत, सिदो कान्हू सीनियर सेकेंडरी के प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी तथा सुदीपा दत्ता के क्लास टीचर चंद्रकांत पंडित द्वारा...