देवरिया, जून 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को जिले के 31 केन्द्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। सुबह और शाम दो पालियों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में यूपी और बिहार के परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा केन्द्रों के गेट से लेकर परिसर तक में पुलिस की चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था रही। पहली पाली में 1146 तथा दूसरी पाली में 1141 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुछ परीक्षा केंद्रों का स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट व अन्य अफसरों ने जायजा किया। यह भी पढ़ें- जीके के प्रश्नों ने उलझायासुरक्षा व्यवस्था बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से 12 व 2 से 5 बजे तक कुल 13892 की परीक्षा होनी थी। सभी केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस...