आगरा, अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के तहत होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार 27 अप्रैल को प्रथम पाली में जनपद कासगंज के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान उपस्थिति व अनुपस्थिति का विस्तृत विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर पंजीकृत अभ्यर्थियों की कुल संख्या 3168 रही। इनमें से 2418 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 750 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति प्रतिशत 76.33 दर्ज किया गया। केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार आजाद गांधी इंटर कॉलेज, कासगंज में 384 में से 299 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 85 अनुपस्थित रहे और उपस्थिति प्रतिशत 77.86 रहा। यह भी पढ़ें- 24 प्रतिशत...